फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भागवंती गगनेजा की बरसी पर लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 06 Jul 2026 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में स्व. भागवंती गगनेजा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित अतिथि एवं आयोजक।
विज्ञापन
गोहाना। काठ मंडी गोहाना में आहुति संस्था एवं भाग राम ट्रस्ट की ओर से गोहाना के 236 बार के स्टार रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास की माता एवं गोहाना की प्रथम देहदात्री भागवंती गगनेजा की सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 यूनिट रक्त संकलित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का सानिध्य बिमला गगनेजा, महेंद्र पाल गगनेजा, सुनीता गगनेजा, राजेन्द्र गगनेजा व सुमन गगनेजा का रहा। पीजीआई रोहतक से डॉ. दीपक अपनी टीम के साथ रक्त संकलन के लिए एसी बस लेकर पहुंचे और रक्त संग्रह का कार्य संपन्न कराया। ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ रक्तदाताओं में गुलशन बजाज (69वीं बार), बंटी निरंकारी (42वीं बार), मनोज दुरेजा (54वीं बार), राजेंद्र गगनेजा (55वीं बार), सुरेंद्र विश्वास (236वीं बार), राजेश रावत (53वीं बार), महेश सेठी (61वीं बार), संजय गर्ग (81वीं बार) तथा हेमेंद्र चावला (43वीं बार) ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

विशेष रूप से हरि गोपाल शर्मा ने पांचवीं बार तथा उनकी भतीजी नलिनी शर्मा ने दूसरी बार रक्तदान किया। प्रथम बार रक्तदान करने वालों में आशीष, धीर सिंह और अरुण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें