फोटो 10 - सोनीपत स्थित द गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य नितिन खंडेवाल के साथ कबड्डी प्रत
सोनीपत। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पटेल नगर स्थित द गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल के 17 खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अंडर 14 व 17 में रजत पदक जीता है।
विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता पंजाब स्थित आनंदपुर साहिब में 15 से 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्राचार्य नितिन ने बताया कि प्रतियोगिता में उप विजेता रहने पर अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर व अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।