फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आस मोहम्मद की हत्या में समीर को रिमांड पर लिया

Wed, 11 Feb 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास हुए आस मोहम्मद उर्फ आशु हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी ईदगाह कॉलोनी के समीर उर्फ राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कुंडली क्राइम यूनिट ने पहली जनवरी को मुरथल क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आस मोहम्मद उर्फ आशू हत्याकांड का खुलासा किया था। मुठभेड़ के दौरान ईदगाह कॉलोनी निवासी समीर के पैर में गोली लगी थी और उसका भाई साजिद पकड़ा था।
दोनों पर 12 सितंबर, 2025 को अपने रिश्तेदार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव निवाड़ा घटना के समय बहालगढ़ निवासी आस मोहम्मद की हत्या कर शव को जलाने की वारदात कबूल की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अब मामले में मुख्य आरोपी समीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में उसके भाई साजिद, साजिश में मृतक आशु की पत्नी व आरोपी साजिद की साली शबाना और उसकी मां हलीमा और उनके परिचित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें