फोटो : सोनीपत के कबीरपुर स्थित सेवा सदन शाखा कार्यालय में बैठक के दौरान समाज सेवा समिति की सदस
सोनीपत। समाज सेवा समिति की सदस्य प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार को कबीरपुर स्थित सेवा सदन शाखा कार्यालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य सरपरस्त पवन गोयल ने की जबकि मंच संचालन वरिष्ठ महासचिव आरके सेतिया ने किया।
समिति के संयोजक शशि चरण नासा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सदस्यता अभियान के लिए 45 प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। यह प्रतिनिधि 200 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क लेकर नए सदस्यों को समिति से जोड़ेंगे। समिति के कोषाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने सभी प्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान के लिए कॉपियां वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि अगली बैठक 19 जुलाई को होगी और तब तक एक हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि समिति की सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जा सके। सरपरस्त पवन गोयल, स्थायी सदस्य रमेश चंद हसीजा, प्रधान प्रवीन वर्मा और सदस्य रतनेश बत्रा ने बताया कि 26 जुलाई को सत्र की पहली आम सभा आयोजित की जाएगी।
इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर सह संयोजक जितेंद्र, अविनाश सेठी, सुरेंद्र सेठी, बीबी अरोड़ा, लक्ष्मी नारायण, मनोहर नारंग, सुरेंद्र गुलाटी, सुरेश चावला, हसीजा और ओम प्रकाश भी उपस्थित रहे।