फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों के ट्रायल में बड़ा उलटफेर, साक्षी मलिक और पूजा ढांडा का सपना इन पर टिका

Sun, 05 Jan 2020 02:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप व रैंकिंग कुश्ती सीरीज के लिए महिला पहलवानों के ट्रायल में बड़ा उलटफेर हो गया। जिससे देश की इकलौती ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेडलिस्ट पूजा ढांडा का ओलंपिक में खेलने का सपना टूटता दिख रहा है।

 

अब उनकी ओलंपिक की राह सोनम व अंशु के मेडल पर टिकी है, क्योंकि इन प्रतियोगिता में सोनम का मेडल नहीं आने पर साक्षी तो अंशु का मेडल नहीं आने पर पूजा को एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए मौका मिल सकता है। अगर यह दोनों मेडल जीत लेती हैं तो साक्षी मलिक व पूजा ढांडा दोनों के लिए ओलंपिक का कोई मौका नहीं होगा।

विज्ञापन


रैंकिंग सीरिज इटली व एशियन चैंपियनशिप दिल्ली के लिए शनिवार को लखनऊ के साई सेंटर में महिला पहलवानों के ट्रायल हुए। यहां सबसे बड़ा उलटफेर 62 किलो भार वर्ग में सोनीपत की सोनम ने किया, जिसने ओलंपिक मेडलिस्ट रोहतक की साक्षी मलिक को हरा दिया। दूसरा बड़ा उलटफेर 57 किलो में जींद की अंशु ने किया, जिसने हिसार की पूजा ढांडा को पटखनी दी।

इस तरह साक्षी मलिक व पूजा ढांडा के ओलंपिक तक पहुंचने का रास्ता सोनम व अंशु ने रोक दिया। अब सोनम व अंशु इन प्रतियोगिता में मेडल जीत लेती है तो एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए ट्रायल नहीं होगा और साक्षी व पूजा का टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना पूरी तरह से टूट जाएगा।
विज्ञापन


वहीं 50 किलो में हिसार की निर्मल, 53 किलो में चरखी दादरी की विनेश फौगाट, 68 किलो में यूपी के मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान, 76 किलो में हिसार की किरण गोदारा ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। इस तरह एशियन चैंपियनशिप व रैंकिंग सीरीज में हरियाणा की महिला पहलवानों का दम दिखाई देगा, क्योंकि जिन 6 पहलवानों को चुना गया है। इनमें अकेले हरियाणा की 5 महिला पहलवान शामिल हैं। इनसे उम्मीद जताई जा रही है कि यह सभी मेडल जीतेंगी।

एशियन चैंपियनशिप व रैंकिंग सीरीज के लिए हुए ट्रायल में कई चौंकाने वाली कुश्ती हुई। जिनमें साक्षी मलिक की हार सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही और साक्षी के कुश्ती लड़ते हुए थकान दिखाई दी। यह उसकी सबसे बड़ी कमजोरी रही तो पूजा ढांडा की कई कमजोरी ट्रायल में दिखाई दीं और इस कारण ही वह भी हार गई। जितनी भी पहलवान टीम में चुनी गई हैं, उन सभी से दोनों प्रतियोगिता में मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें