फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चेन्नई से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे सहिल का हुआ स्वागत

Mon, 24 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के गोहाना के गांव मुंडलाना में आयोजित समारोह में खिलाड़ी साहिल लठवाल का स्वागत
विज्ञापन
गोहाना। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव मुंडलाना के खिलाड़ी साहिल लठवाल का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उनके सम्मान में गांव में समारोह का आयोजन किया गया। बरोदा हलक के विधायक इंदुराज नरवाल ने समारोह में पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले युवा खिलाड़ी का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें गांव मुंडलाना के युवा खिलाड़ी साहिल लठवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके सम्मान में गांव में समारोह का आयोजन किया गया। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने पदक विजेता साहिल को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भी पदक विजेता को बधाई दी। लाडले की सफलता पर पिता सुरेश लठवाल भी फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें