फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेरा बाबा के दंगल में साहिल सौरव और लव बने विजेता

Wed, 04 Mar 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव खुबड़ू में हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ करवाते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : ग्रा
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खुबड़ू स्थित डेरा बाबा समक शाह ऋषि धाम में मंगलवार को होली पर्व को लेकर इनामी कुश्ती का आयोजन किया गया। तपस्वी महंत बाबा दीपक नाथ के सानिध्य में आयोजित दंगल में 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

दंगल में लड़कों के साथ महिला पहलवानों ने भी अलग-अलग भारवर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 85 प्लस किलोग्राम में साहिल पुरखास, 72 किलोग्राम में सौरभ रायपुर, 36 किलोग्राम में लव पुरखास विजेता रहे। इसके अलावा भी कई वर्गों में पहलवान जीते।
विधायक कादियान ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है।यह हमें हार के बाद फिर से खड़े होने का सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एक पहलवान अपनी मेहनत से पूरे समाज को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है।

गांव खुबड़ू में हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ करवाते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें