फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर अबीर-गुलाल लगा होली खेलते राेडवेज कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। बस अड्डा परिसर में मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने होली खेली। प्रदेश मुख्य सलाहकार मनजीत पहल ने बताया कि कर्मचारियों ने एक-दूसरे का रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। यह होली मिलन कार्यक्रम सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए सीमित समय में ही यह उत्सव मनाया। उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। संवाद