फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर धनखड़ हत्याकांड : परिजन बोले-सुशील बनवा रहा समझौते का दबाव

Fri, 19 May 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :31: सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते सागर के पिता अशोक धनखड़ व अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पहलवान सागर धनखड़ के परिजनों ने पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसे 20 युवकों व एक शराब कारोबारी पर उनके बेटे की हत्या के मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही गवाहों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे हैं।ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें समझौता करने को मजबूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि यह सब पहलवान सुशील कुमार की सह पर किया जा रहा है।
पहलवान सागर धनखड़ का परिवार सोनीपत में मिशन चौक पर रहता है। उनके पिता अशोक धनखड़ व मां सविता धनखड़ ने वीरवार को बताया कि 5 मई 2021 की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उनके बेटे सागर को डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। इसके चलते सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने ओलंपियन सुशील कुमार, अनिरुद्ध दहिया और 16 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने सुशील पहलवान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें वह जेल में है।
विज्ञापन

अशोक धनखड़ ने बताया कि वह 12 मई को अपना अपना चेकअप कराने दिल्ली गए थे। उस समय उनके घर में पुलिस की वर्दी पहनकर 20 से अधिक युवक व एक शराब कारोबारी घुस आए थे। उन्होंने उनकी पत्नी सविता को धमकी दी। मारने की धमकी देने के साथ ही परिवार व गवाहों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी। उन्होंने मामले में समझौता करने को कहा। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी और युवकों ने कहा कि पहलवान सागर हत्याकांड के मुख्य गवाह सोनू महाल और जय भगवान के खिलाफ उन्होंने मोहाना और सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उनके पिता ने कहा कि न्यायालय में जाने पर उन्हें धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

अशोक धनखड़ का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी थी। पुलिस को जांच करने के आदेश के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी मुख्य गवाह सोनू पर दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह सुरक्षा और निष्पक्ष जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें