26...संकट मोचन मंदिर में कथा सुनाते हुए गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी व मौजूद अतिथि। स्रोत :
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में 5 दिवसीय 25वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने भगवान हनुमान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के जन्म का उद्देश्य श्रीराम भक्ति था।
उन्होंने भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार उन्हें सिंदूर चढ़ाने की रोचक व प्रचलित कथा का उल्लेख किया। उन्होंने भक्तों को रामायण पढ़ने और उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्य अतिथि लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित की। पानीपत से समाजसेवी वीरेंद्र ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। कार्यक्रम में शनिवार 31 जनवरी को 4 बजे संत सम्मेलन होगा। इस अवसर पर पंडित अशोक शर्मा ने आरती की व प्रसाद वितरित किया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।
26...संकट मोचन मंदिर में कथा सुनाते हुए गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी व मौजूद अतिथि। स्रोत :