मुरथल स्थित समर्थगुरु धाम में आध्यात्मिक महोत्सव में पहुंचे साधक। स्रोत: समर्थगुरु धाम
सोनीपत। मुरथल स्थित समर्थगुरु धाम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में आध्यात्मिक महोत्सव में साधकों ने साधक ध्यान, साधना, कुंडलिनी क्रिया, अमृत सिद्धि योग और अन्य आध्यात्मिक सत्रों में भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य साधकों को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ध्यान की गहराई से जोड़ना है।
ओशो धारा के प्रेस मीडिया को ऑर्डिनेटर संदीप नैन ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इस बार भी महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। खास बात यह है कि प्रतिदिन साधक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं।
साधकों को समर्थगुरु से माला दीक्षा लेने का भी अवसर मिलता है। साधक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में ध्यान, साधना और आत्मिक उन्नति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। भोजन के बाद साधक मिलकर गीत-संगीत, नृत्य और आनंद के साथ आध्यात्मिक उत्सव का आनंद लेते हैं।