फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा से हरियाणा प्रदेश में सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल रहा : बीरेंद्र

Tue, 07 Apr 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां का स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कांग्रेस भवन में मंगलवार शाम कांग्रेस की सद्भाव यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सद्भाव यात्रा दूसरी बार सोनीपत जिले में प्रवेश करने जा रही है।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा 9 और 10 अप्रैल को गन्नौर हलके और 11 व 12 अप्रैल को राई हलके में रहेगी। उसके बाद सोनीपत शहर में 13 अप्रैल को भ्रमण करेगी। उसके बाद यह 16 व 17 अप्रैल को खरखौदा हलके में रहेगी।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से यात्रा के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इससे पहले यह यात्रा जिले के गोहाना और बरोदा हलके में दिसंबर 2025 में पहुंची थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सद्भावना यात्रा से हरियाणा प्रदेश में सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल रहा है।
यह यात्रा प्रदेश के 73 विधानसभा क्षेत्रों का घूम चुकी है। इस यात्रा के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा मिलेगी। इस यात्रा का मूल उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करना है। बैठक के दौरान जिले के चार हलकों में सद्भावना यात्रा के रूट तय किए गए।
विज्ञापन

इनको शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, अधिवक्ता अमित काजल, जोगिंद्र आंतिल, उदयवीर पुनिया, विकास मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें