राजपुर मंडल महामंत्री दीपक नैन कामी पवित्र मिट्टी को तुलसी पौधा लगा कर स्थापित करते हुए।
गन्नौर। राजपुर मंडल महामंत्री दीपक नैन कामी की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को कामी गांव में तुलसी का पौधा लगाकर विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने कलश वंदन यात्रा निकाली और भजन-कीर्तन कर श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
दीपक नैन कामी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे की राह दिखाई। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुटता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज के लिए सदैव प्रासंगिक रहेंगी। कार्यक्रम में हिम्मत नैन, कृष्ण, रामकुमार नंबरदार, सुभाष, कुनाल, बिट्टू सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।