शिवा शिक्षा सदन स्कूल में बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी का इजहार करते विद्यार्थी। स्रोत :
सोनीपत। शिवा शिक्षा सदन स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम दिया है। सानवी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिलास्तर पर अपना नाम रोशन किया है तो चिराग गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एंजल दहिया ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार बंसल व निदेशक अरुण बंसल ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम में 23 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 122 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 152 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 186 ने 75 प्रतिशत से अधिक, 206 ने 70 प्रतिशत से अधिक और 266 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।