फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण का जिम्मा सरकार को सौंपेगी आरडब्ल्यूए

Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 57: सोनीपत के सेक्टर-23 मोड़ के पास लगाई गई महाराणा सूरजमल की प्रतिमा के पास मौजूद पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 मोड़ महलाना चौक पर प्रस्तावित वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को प्रशासन के दखल के बाद स्थगित करना पड़ा। आधी रात अधिकारियों ने प्रशासनिक अनुमति न होने की बात कह आयोजन स्थल पर लगे टेंट को उखड़वा दिया था।
विज्ञापन

वीरवार को आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 ने तय किया कि अब अनावरण व आयोजन कार्यक्रम का जिम्मा सरकार को सौंपा जाएगा। आरडब्ल्यूए संबंधित स्थल पर प्रतिमा स्थापना संबंधी अनुमति लेने के लिए भी आवेदन करेगा।

बताया जा रहा है कि यह स्मारक स्थल समाज के कई प्रतिनिधियों ने आरडब्ल्यूए के सहयोग से बनवाया गया है। समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई थी। आधी रात प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर टेंट हटवा दिया और अनावरण रोकने के निर्देश दिए। अनावरण की सरकारी एजेंसी या आधिकारिक स्वीकृति नहीं लेने को कारण बताया गया था।
विज्ञापन

इसी कारण मामले ने विवाद का रूप ले लिया था। आरडब्ल्यूए की ओर से स्मारक स्थल पर एक सूचना लगाई गई है जिसमें लिखा गया है कि निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण अनावरण कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. धर्मवीर मलिक ने बताया कि प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां की जा रही है। कुछ काम अभी बाकी है, जिसके कारण अनावरण की तिथि स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें