फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री घोषणा को लागू करने की उठाई मांग

Sun, 02 Mar 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यालय पर उनके पीए को ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को शहर में जुलूस निकाला। सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचकर उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सफाई कर्मी अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए।
विज्ञापन

सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से लगे 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मी पक्के रोजगार और 26 हजार रुपये वेतन की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा ही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वादा खिलाफी करके उनका शोषण कर रही है। नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीण सफाई कर्मियों को 16 हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपये व शहरी सफाई कर्मियों को 17 हजार से बढ़ाकर 27 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। जनवरी में सरकार ने उन्हें छह माह का एरियर एक हजार रुपये देकर विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को सिरसा में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा का दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला संयोजक राजेश टोकी, प्रधान राजेश रसोई, सुमन, चांद, रोहतास, बबली, सोनी, बाला, भोला, महेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें