फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 तक बढ़ाई हड़ताल

Wed, 20 May 2026 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित बीडीपीओ कार्यालय में धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारी तीन दिन से खरखौदा स्थित बीडीपीओ कार्यालय में धरना दे रहे हैं। यूनियन की राज्य कमेटी की वर्चुअल बैठक में हड़ताल को 25 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही 21 और 22 मई को प्रदेश के प्रत्येक ब्लाॅक और जिलास्तर पर सरकार के पुतले की यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। 24 और 25 मई को नरवाना में महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान रोहतास चंडालिया और सचिव चांद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम और महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश लागू नहीं किए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। 26 हजार रुपये वेतन लागू नहीं हुआ। दो वर्षों से वेतन वृद्धि भी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर न मुआवजा मिलता है और न ही परिवार को नौकरी।
विज्ञापन

हड़ताल को आशा कार्यकर्ताओं का भी समर्थन मिला। जिला उपप्रधान पूनम, रेखा और कमेटी सदस्य सोनिया ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें