फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से कमजोर हो रहा रुपया : दिवान

Tue, 31 Mar 2026 06:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में बैठक के दौरान पार्टी पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। 55 फुटा रोड पर स्थित कोचिंग सेंटर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया रहे। कमल दिवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण भारतीय रुपया कमजोर हुआ है। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे जनता परेशान है। आगामी चुनाव में बदलाव तय है। संजीव दहिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार केवल विज्ञापनों में विकास दिखा रही है जबकि जमीन पर लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय सिंह मलिक और जगशेर नूरन खेड़ा ने की। जय सिंह मलिक ने कहा कि सोनीपत की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को बहुमत देगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जयवीर अंतिल, प्रदीप चहल, संजय बड़वासनी, संत कुमार, परमिंदर जोली, सन्नी मलिक, निपुण शेरावत, कुलदीप गगाना, बंसी वाल्मीकि, एडवोकेट मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें