फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-44 पर रफ्तार का कहर : हादसों में महिला समेत चार की गई जान

Mon, 27 Apr 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में सेक्टर-7 मोड़ के पास हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की जान चली गई। बहालगढ़ क्षेत्र में सेक्टर-7 के पास कैंटर चालक की जान गई तो मुरथल में महिला व युवक को कार ने कुचल दिया। तीसरे हादसे में घायल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बदायूं के कई श्रमिक काम की तलाश में बोलेरो से पानीपत के लिए चले थे। गाड़ी में बदायूं के गांव अलीनगर की रामलली (30) और मूलरूप से बरेली हॉल हापुड़ के गांव गुडनपुर छाज्जू निवासी ज्ञान सिंह (33) परिवार के साथ थे। जब वह मुरथल फ्लाईओवर के पास नांगल खुर्द के निकट पहुंचे तो उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसी दौरान चालक मिस्त्री को लेने चले गए।
ज्ञान सिंह और रामलली के बच्चों ने पानी पीने की बात कही। इस पर वह सड़क पार कर ढाबे से पानी लेने जाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित भाग गया। मुरथल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ज्ञान सिंह की पत्नी ज्ञानश्री के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पंक्चर कैंटर को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत

नेशनल हाईवे-44 पर सेक्टर-7 मोड़ के पास पंक्चर खड़े दूध से भरे कैंटर को दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और चालक घायल हो गए। दिल्ली के शाहदरा निवासी इमरान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह दूध के कैंटर पर हेल्पर है। वह अपने साथी क्लीनर यूपी के बागपत के गांव खेकड़ा निवासी प्रवीन व गाजियाबाद के लोनी निवासी चालक सोनू के साथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दूध के प्लांट से दूध लेकर लोनी जा रहे थे। जब वह सेक्टर-7 फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे तो अचानक उनकी गाड़ी के दो टायर फट गया। उन्होंने गाड़ी को रोक दिया। सोनू और प्रवीन गाड़ी के नीचे जैक लगाकर टायर बदलने लगे। गाड़ी मालिक राजीव भी टायर लेकर मौका पर आ गए। वह भी गाड़ी के टायर बदलवाने में प्रवीन व सोनू की मदद करने लगे। अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने दूध की गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी के नीचे काम कर रहे प्रवीन व सोनू को चोट लगी। टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक के दोनो पैर भी गाड़ी के केबिन में फंस गए। वह भी घायल हुआ। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। प्रवीन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी गर्भवती है।

हादसे के बाद लग गया था जाम

नेशनल हाईवे-44 पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटाया और की स्थिति को सामान्य किया।

हादसे में घायल की मौत

प्याऊ मनियारी में एनएच-44 पार करते समय घायल हुए श्रमिक की मौत हो गई। मूलरूप से यूपी के देवरिया के गांव परसिया छितनी सिंह निवासी अमित ने बताया कि उनके पिता रामधनी हॉल में प्याऊ मनियारी में रहते थे। उनको 19 अप्रैल की देर रात कुंडली थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन थे। उनके पिता रामधनी की अब उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

फोटो :: सोनीपत में सेक्टर-7 मोड़ के पास हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें