फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : 668 में से 141 निजी स्कूलों ने नहीं दिया सीटों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत निजी स्कूल निर्धारित सीटों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। यही कारण है कि अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद जिले के 668 निजी स्कूलों में से 141 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने अंतिम तिथि तक शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद पोर्टल पर ब्योरा अपलोड नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर 21 अक्तूबर तक ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, जिन्होंने अंतिम तिथि तक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ब्योरा अपलोड नहीं किया है। नियमों की अवहेलना करने वाले इन निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार नियम 134ए के तहत प्रदेश में 24 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 7 नवंबर तक जारी रहेगी। निजी स्कूलों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को इससे संबंधित सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। 11 नवंबर को विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। जिनका 14 नवंबर को असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा, जिनका ड्रा 24 नवंबर को निकाला जाएगा। 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
--
इन स्कूलों ने अपलोड किया ब्योरा
ब्लॉक कुल स्कूल ब्योरा दिया
सोनीपत 236 188
गन्नौर 112 86
गोहाना 76 68
कथूरा 22 22
मुडलाना 42 36
राई 120 73
खरखौदा 59 54
--
यह रहेगा शेड्यूल
-22 अक्तूबर तक निजी स्कूलों द्वारा दर्शायी गई सीटों की वेरिफिकेशन की जाएगी।
-24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला फार्म जमा कराएं जाएंगे।
-11 नवंबर को पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
-14 नवंबर को पात्र विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा।
-19 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
-24 नवंबर को पहले दाखिला ड्रा के तहत शिक्षा निदेशालय स्तर पर विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
-26 नवंबर से 8 दिसंबर तक पहले ड्रा में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। उसके बाद खाली सीटों पर दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।
--
ये दस्तावेज जरूरी
-बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड
-बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
-बीपीएल कार्ड या 2 लाख रुपये वार्षिक से कम का नया आर्य प्रमाण पत्र
-मूल निवास (रिहायश) प्रमाण पत्र
-विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहा है, उस स्कूल से उसका एसआरएन नंबर
-जिस स्कूल में विद्यार्थी पहले से पढ़ रहा है, उस स्कूल का यू-डाइस कोड
-ऑनलाइन आवेदन करते समय अभिभावक का मोबाइल नंबर।
-अगर विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ता है तो उसकी अंक तालिका
--
गन्नौर के 26 स्कूलों ने नहीं दिया सीटों का ब्योरा
गन्नौर। शिक्षा विभाग के आदेश कुछ निजी स्कूलों के लिए कोई मायने नहीं रखते। बुधवार को जानकारी उपलब्ध करवाने का आखिरी दिन होने के बावजूद कुछ स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। खंड शिक्षा विभाग की तरफ से सीटों का ब्योरा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के लिए निजी स्कूलों को स्मरण पत्र भेजे गए हैं। उसके बावजूद बुधवार तक क्षेत्र के 112 निजी स्कूलों में से 26 स्कूलों ने ब्योरा अपलोड नहीं किया था। हालांकि निजी स्कूलों के पास बुधवार रात 12 बजे तक ब्योरा अपलोड करने का समय है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी निजी स्कूलों को पोर्टल पर सीटों का ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए हुए हैं। अधिकतर स्कूलों ने निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर दी है। कुछ स्कूल अपलोड करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें