फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रुद्राक्षी क
सोनीपत। चेन्नई में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत गेम्स में सोनीपत की रुद्राक्षी ने सॉफ्ट बॉल थ्रोन जूनियर व बीओसीसीई डबल जूनियर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीता। कक्षा 7वीं की छात्रा रुद्राक्षी का शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्राचार्य संजीव कुमार दहिया व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।
एशिया पेसिफेल गेम्स फाॅर डाउन सिंड्रोम की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्राचार्य संजीव दहिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भारत सहित सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, मंगोलिया, जापान जैसे आठ देशों के 350 खिलाड़ियों ने सहभागिता दर्ज की।
सोनीपत की रुद्राक्षी 75 प्रतिशत डाउन सिंड्रोन से ग्रसित है। फिर भी छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर पहुंचकर विद्यालय सहित देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय में कक्षा प्रभारी सुरेश भारद्वाज, मीना कुमारी, डीपी नीरज, कृष्ण रोहिल्ला, सतीश कुमार, डॉ. आनंद, कमलेश, राज रेलन सहित रुद्राक्षी के पिता नवीन कुमार, माता रेखा दहिया ने रजत पदक विजेता रुद्राक्षी का स्वागत किया।