फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देशभक्ति कविता पाठ में रुद्राक्ष और वैष्णवी प्रथम

Mon, 26 Aug 2024 02:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारत विकास परिषद की जिला शाखा, राजमार्ग, प्रबुद्धा व माधव शाखा की ओर से शंभू दयाल स्कूल में संस्कृति माह के तहत वीर रस, देशभक्ति पर आधारित कविता पाठ का आयोजन किया गया। कविता पाठ स्पर्धा में 15 विद्यालयों के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कविता पाठ के कनिष्ठ वर्ग में ऋषिकुल विद्यापीठ के रुद्राक्ष प्रथम, हिंदू विद्यापीठ की वंशा व शिवा शिक्षा सदन के तनिष्क द्वितीय, शंभू दयाल स्कूल की छवि तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में शिवा शिक्षा सदन की वैष्णवी प्रथम, जानकीदास कपूर स्कूल के जयेश द्वितीय व ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी की आयुषी तृतीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। भारत विकास परिषद के समन्वयक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने मुख्य अतिथि सतपाल जैन का पौधा भेंट कर स्वागत किया। सोनीपत शाखा के अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता ने परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराया। मंच संचालन नेहा मित्तल ने किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सुधीर गर्ग, प्रबुद्धा शाखा की अध्यक्ष शारदा रेलन, राजमार्ग शाखा के कोषाध्यक्ष उदय चौहान व सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी गुप्ता, जगभूषण शर्मा व अनिल पुष्कर शामिल रहे। माधव शाखा के अध्यक्ष एवं शंभू दयाल स्कूल के प्राचार्य सौरभ शर्मा ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें