सोनीपत। साइबर ठगी के नए ट्रिक सामने आ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 5.17 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित को ठगी का तब पता चला जब उनके पास ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला कलां निवासी अरुण कुमार ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो उन्हें रुपये कटने की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से पांच लाख 17 हजार 51 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। फिलहाल शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जल्द ही साइबर ठगों का पता लगा लिया जाएगा।