फोटो : 20: गोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा रखने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध असलहा के साथ एक आरोपी कपिल निवासी गांव चिडाना को गिरफ्तार किया है। उस पर संगीन अपराध में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस पानीपत हाईवे गांव मुंडलाना नजदीक बुसाना के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध घूम रहे कपिल की तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल मिली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अवैध असलहा रखने का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड में कपिल पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध संगीन अपराध के पांच मुकदमें दर्ज हैं।