फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेस्टोरेंट की समीक्षा का टास्क देकर ऐंठ लिए 4.09 लाख रुपये

Sat, 28 Sep 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर के रहने वाले युवक को रेस्टोरेंट की समीक्षा का टास्क देकर 4.09 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक के पास युवती ने इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि बनकर संपर्क करने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


न्यू नंदवानी नगर निवासी सागर ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर टास्क से संबंधित मैसेज मिला था। उन्हें फूड रेस्टोरेंट की समीक्षा करने का टास्क दिया गया। उनसे एक युवती ने संपर्क किया था। युवती ने खुद को इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि बताया था। वह आरोपियों की बातों में आ गया और यह टास्क खेलने लगा। ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। शुरुआत में उनसे अलग-अलग रुपये खाते में डलवाए गए। जिसके बाद उन्हें 4470 रुपये का फायदा दिया गया। बाद में मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। उन्हें ऑफिसियल मेंबर बनने का लालच देकर 7000 रुपये डालने के लिए कहा गया। उसके बाद 28000 रुपये डालने के लिए कहा। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से रुपये जमा करा दिए। ठगों ने उनसे 4.09 लाख रुपये ऐंठ लिये। जब उन्होंने राशि वापस मांगी तो उनसे 3.42 लाख रुपये और मांगे गए। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें