फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक के खाते से 1.46 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 01 Jul 2026 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैंसवाल कलां निवासी युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के बैंक खाते से 1.46 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों का इस्तेमाल करते हुए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां निवासी मोनू ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बाजार में सामान खरीदने गए थे। भुगतान के दौरान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो सकी। इसके बाद जब उन्होंने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो 26 जून को उनके खाते से 1,46,850 रुपये निकाले जाने का पता चला।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के जरिए खोले गए खातों का इस्तेमाल कर उसके साथ धोखाधड़ी की और रकम हड़प ली। घटना का पता चलते ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें