फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब्जी मंडी की सफाई पर हर माह खर्च हो रहे 1.25 लाख रुपये हो रहे कूड़ा

Thu, 02 Jul 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित सब्जी मंडी में फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नई सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से किसानों, आढ़तियों और सब्जी खरीदने आने वाले वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार मंडी की सफाई पर हर महीने 1 लाख 25 हजार रुपये खर्च कर रही है लेकिन मंडी में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। मंडी में गंदगी मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव ने ठेकेदार को नोटिस दिया है।
किसानों ने बताया कि मंडी में नियमित रूप से सब्जी लेकर आने के बावजूद उन्हें गंदगी के बीच काम करना पड़ता है। कई बार दोपहर तक भी सफाई नहीं होती जिससे मंडी का वातावरण खराब बना रहता है। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए लापरवाही बरतने वाली एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कुछ सब्जी विक्रेताओं ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि पिछले महीने भी कई दिन तक सफाई नहीं हुई थी। कार्रवाई के डर से अधिकांश दुकानदार खुलकर शिकायत नहीं कर पाते। मार्केट कमेटी के सचिव जगबीर सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस दिन सफाई नहीं होगी, उस दिन के हिसाब से 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एजेंसी की जिम्मेदारी है कि मंडी में दिन में कई बार सफाई कराए, कूड़े का नियमित रूप से ट्रैक्टर-ट्राली से उठान करें, सफाई कर्मचारी निर्धारित वर्दी में कार्य करें। मंडी परिसर के शौचालयों की भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें