फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को जागरूक कर फसल अवशेष जलाने से रोकेगा आरपीएफ

Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के रोहतक रोड के पास रेलवे लाइनों के साथ उगी झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे सुरक्षा बल रेलवे ट्रैक के पास हादसा रोकने के लिए जल्द पहल करने जा रहा है। रेलवे ट्रैक के साथ के खेतों में आग लगाने की घटना पर रोक लगाने के लिए किसानों को जागरूक करेगा। आरपीएफ सोनीपत के तहत आने वाली रेललाइन के साथ वाले खेतों का निरीक्षण करेगा। वह किसानों काे फसल काटने के बाद अवशेष में आग न लगाने के लिए जागरूक करेंगे, ताकि उनमें जागरूकता लाई जा सके।
विज्ञापन

फसलों के अवशेष में आग लगाने की घटना को रोकने के लिए जहां अब तक कृषि विभाग किसानाें को जागरूक करते आया है, वहीं अब आरपीएफ ने भी किसानों में जागरूकता लाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार रेलवे लाइन के साथ खेतों में आगजनी की घटना के बाद आग रेलवे लाइन तक पहुंच जाती है। रेलवे लाइन के साथ झाड़ियाें तक आग पहुंचने से ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ता है। साथ ही अनहोनी घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में आरपीएफ अवशेषों में आगजनी की घटना पर अंकुश लगाने व किसानों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। टीम खेताें में किसानों के पास जाकर उनसे अवशेष में आग न लगाने का आह्वान करेगी।
निर्देशों की अवहेलना करने वाले किसानों पर कार्रवाई होगी
रेलवे लाइन के आसपास के खेतों में अवशेष जलाने पर ट्रेन की रफ्तार पर असर पड़ता है। ट्रेन के समय पर भी प्रभाव पड़ता है। देरी होने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। कई बार रेलवे लाइन के साथ लगती झाड़ियां जलकर आग भयंकर रूप ले लेती है। इससे अनहोनी का डर रहता है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के साथ लगते खेताें में आग लगाने से रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से सख्ती बरती जाएगी। निगरानी रखने के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। आरपीएफ पहले किसानों को जागरूक करेगा। इसके बाद भी अगर किसान नहीं माने तो उन पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा। -संगम यादव, प्रभारी, आरपीएफ थाना, सोनीपत।

फोटो 05- सोनीपत के रोहतक रोड के पास रेलवे लाइनों के साथ उगी झाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें