फोटो : सोनीपत के गन्नौर में अनाज मंडी के सामने वाटर कूलर का शुभारंभ करते रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर क
गन्नौर। रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर ने रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने सार्वजनिक वाटर कूलर स्थापित किया। गर्मी को देखते हुए राहगीरों, किसानों, मजदूरों और दुकानदारों के लिए यह देने वाली पहल है। वाटर कूलर का उद्घाटन परियोजना चेयरमैन अनिल त्यागी, डाॅ. जोगिंद्र धनखड़ और डाॅ. वेद प्रकाश राठी ने किया।
क्लब के प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाज की जरूरतों के अनुसार सेवा कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी में लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना क्लब की प्राथमिकता है। वाटर कूलर का नियमित रखरखाव किया जाएगा। यह 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगा। संवाद