फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के बाद गांव रोहट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गिरा लेंटर, बड़ा हादसा टला

Thu, 09 Jul 2026 05:27 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव रोहट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गिरा लेंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिले के गांव रोहट में बारिश के दौरान प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे व चिकित्सक कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में वक्त उस छत के नीचे कोई भी नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन




पीएचसी का यह भवन वर्ष 2013 में बनाया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन सांसद जितेंद्र सिंह मलिक व तत्कालीन विधायक जयवीर सिंह ने किया था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में घटना के वक्त सात-आठ कर्मचारी थे। गनीमत रहीं कि  कोई भी चपेट में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने बताया कि जनवरी में लोक निर्माण विभाग से भवन की मरम्मत कराने के लिए एस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय भेजा था। इस पीएचसी मं करीब 70 से 80 मरीज रोजाना उपचार कराने आते हैं। सरपंच से बात करके पीएचसी को गांव की चौपाल में संचालित किया जाएगा। जिससे मरीजों को उपचार मिलता रहे। भवन गिरने के कारण स्वास्थ्य विभाग को नुकसान पहुंचा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें