सोनीपत। हरियाणा राज्य बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की परीक्षा में पूर्ण मूर्ति कैंपस, कामी के विद्यार्थी रोनित सरोहा और अनु रानी ने प्रदेश में टॉप किया है। रोनित ने डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर में 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। डी फार्मेसी की छात्रा अनु रानी ने अंतिम वर्ष की परीक्षा में 85.36 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इन परीक्षाओं में संस्थान के 13 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है। पूर्ण मूर्ति कैंपस के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन व प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि उनके विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई की और जिले का नाम भी रोशन किया है। डी फार्मेसी के अंतिम वर्ष में अनु रानी के 85.36 फीसदी अंक प्राप्त करने के अलावा स्वाति शर्मा ने 84.45 फीसदी, आंचल ने 84.36 फीसदी, धीरज मोर ने 84.18, पूनम देशवाल ने 82.55 फीसदी, किरण मान ने 82.45, ललित कुमार ने 82.27 फीसदी, संदीप कुमार ने 81.45, मनोज कुमार ने 81.9 फीसदी व मीनू ने 81 फीसदी अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम चमकाया है।