फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार की मौत के मामले में रोलर चालक गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रुखी टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में रोहतक कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी रोड रोलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहतक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) बलवान सिंह के बेटे सोमबीर अपने दोस्तों अंकित, लोकेश और दीपांकर के साथ शनिवार को जींद रोड पर टाइल्स फैक्टरी के संबंध में गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार रुखी टोल के पास सड़क पर रोड रोलर में टकरा गई थी। हादसे में सोमबीर व उनके तीनों दोस्तों की मौत हो गई थी।
घटना को लेकर बलवान सिंह की शिकायत पर हाईवे अथॉरिटी और रोड रोलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को बरोदा थाना पुलिस ने रोड रोलर चालक नरेश निवासी लला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि काम बंद होने के बाद उसने रोड रोलर को किनारे खड़ा कर दिया था। आसपास कोई इंडिकेटर नहीं जल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें