फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 किलोमीटर अल्ट्रा रन पूरी कर रोहित ने द्वितीय रनर अप ट्राॅफी जीती

Wed, 01 Jul 2026 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : अल्ट्रा रन में द्वितीय रनर अप ट्राॅफी विजेता रोहित को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी केसरी निवासी रोहित ने पुणे में आयोजित पुणे मानसून स्टेडियम रन-2026 की 100 किलोमीटर अल्ट्रा रन पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रोहित ने 250 लैप पूरे करते हुए 8 घंटे 10 मिनट 51 सेकंड में 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें प्रतियोगिता में द्वितीय रनर अप ट्राफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रोहित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर रोहित ने यह मुकाम हासिल किया है। युवाओं के लिए उनकी सफलता प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि रोहित भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें