फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों की राह आसान करेगा पानीपत के राेहित का मल्टीपर्पज एग्रीकल्चर टूल

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर
विज्ञापन
सोनीपत। 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विज्ञान का नया अध्याय देखने को मिल रहा है। नन्हे वैज्ञानिक नवाचार पर आधारित ऐसे मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं, जो मानव जीवन में बेहद उपयोगी साबित होंगे। पानीपत के तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रोहित पाल ने मल्टीपर्पज एग्रीकल्चर टूल का मॉडल प्रदर्शित किया। उनका यह मॉडल किसानों की राह आसान करने वाला होगा।
विज्ञापन

12वीं कक्षा के रोहित पाल ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। वह जब भी खेत में जाते थे तो पिता को कड़ी मेहनत करते देखते थे। उन्हें फसल की बुआई से लेकर कटाई तक अनेक उपकरणों की जरूरत पड़ती थी। तब सोचा की एक ऐसी मनीश बनाऊंगा, जिससे कृषि के सभी कार्य पूरे किए जा सकें। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह मॉडल तैयार किया है। इसके संचालन के लिए पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। यह सोलर पर चलता है। विशेष बात यह है कि इससे जमीन की जुताई करने के साथ ही, खेत का लेवल एक समान करने, स्प्रे करने के कार्य भी किए जा सकेंगे। इससे किसानों को कम खर्च पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
राज्य स्तर पर मिला चुका है प्रथम पुस्कार, नासा में हुआ चयन
रोहित पाल ने बताया कि किसानों को कम खर्च पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनके तैयार मॉडल से अब किसानों को ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों की जरूरत नहीं होगी। यह मशीन सभी कार्य करेगी। फसल कटाई के दौरान अगर कोई ऑब्जेक्ट आ जाए तो यह स्वत बंद हो जाएगी, जिसके बाद उसे निकालकर दोबारा चालू किया जा सकता है। इस मॉडल को राज्यस्तर पर भी प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। यही नहीं मेरा चयन नासा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें