फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठीक से सफाई न करने पर एजेंसी टेंडर रद्द

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की ठीक से सफाई नहीं करवाने पर एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया गया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद एजेंसी क कार्य में सुधार नहीं आ रहा था। इसके चलते नगर परिषद ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि नप ने शहर में 39 शौचालय बना रखे हैं। शौचालयों की नियमित सफाई के लिए टैगोर ग्रामोत्थान एजेंसी को टेंडर दिया था। एजेंसी को अपने कर्मचारी लगाकर सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई करनी थी। शौचालयों की टंकियों में पानी भरने की भी व्यवस्था करनी थी, लेकिन ठीक से काम न करने से शौचालयों में गंदगी फैलने लगी। जिस पर एजेंसी को नोटिस दिया गया, उसके बावजूद काम में सुधार नहीं किया गया। ऐसे में नप ने सख्त कदम उठाते हुए एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें