फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजनेस आइडिया स्पर्धा में रोहिनी प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में आयोजित बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को उद्यमिता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न ट्रेड्स के शिक्षुओं ने नवीन और व्यावहारिक बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में उद्यमिता कौशल, रचनात्मक सोच एवं रोजगार की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहिनी, द्वितीय स्थान जय, तृतीय स्थान अभिजीत कुमार ने प्राप्त किया।
प्राचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी विक्रम सिंह ने सफल उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए छात्रों से नवीन सोच और रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो न केवल अपने लिए बल्कि हजारों लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्य हरेंद्र जावा, एनसीसी अधिकारी मेजर संजय श्योराण, वर्ग अनुदेशक सुरेश ढांडा, सुरेंद्र कुमार, सुभाष, करतार, रणबीर, सुनील मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें