फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चीनी मिल कर्मी पर हमला, सोने की चेन व तीन हजार रुपये लूट ले गए दो नकाबपोश

Mon, 13 Feb 2023 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले सुनील ने बताया कि वह आहुलाना चीनी मिल में बॉयलर अटेंडेंट हैं। वह रात को अपनी बाइक पर सवार होकर चीनी मिल से घर लौट रहे थे। जब वह रात सवा दस बजे महम रोड स्थित पेट्रोल पंप से पहले पहुंचे तो इसी दौरान चेहरे पर नकाब लगाकर आए युवक ने उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना स्थित महम रोड पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चीनी मिल कर्मी पर हमला कर सोने की चेन व तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने चीनी मिल के बॉयलर अटेंडेंट को हॉकी व डंडे से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान मार्ग से गुजरे सहकर्मी ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले सुनील ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह आहुलाना चीनी मिल में बॉयलर अटेंडेंट हैं। वह रात को अपनी बाइक पर सवार होकर चीनी मिल से घर लौट रहे थे। जब वह रात सवा दस बजे महम रोड स्थित पेट्रोल पंप से पहले पहुंचे तो इसी दौरान चेहरे पर नकाब लगाकर आए युवक ने उन्हें रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते इसी दौरान एक अन्य नकाबपोश पहुंचा और हॉकी से उन पर हमला कर दिया। उसके साथी ने डंडे मारने शुरू कर दिए। जिससे वह बाइक से गिर गए और घायल हो गए। हमला कर घायल करने के बाद दोनों नकाबपोश उनके गले से सोने की चेन व जेब से तीन हजार रुपये लेकर भाग गए। वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। इसी बीच उनका सहकर्मी सुरेश लठवाल अपनी कार लेकर आया और उन्हें सड़क पर पड़ा देख अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें