फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 1833 बूथ पालकों को कल जीत का मंत्र देंगे शाह

Mon, 13 Feb 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल विवि के सभागार में पदाधिकारियों संग मंथन करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभागार में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 1833 बूथ पालकों को जीत का मंत्र देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री 14 फरवरी को आयोजित होने वाली बूथ पालकों की बैठक में भाग लेंगे। गृह मंत्री 29 जनवरी को गोहाना में हुई जन उत्थान रैली में खराब मौसम के चलते नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने मोबाइल पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह निकट भविष्य में सोनीपत में जरूर आएंगे। हालांकि मुरथल विवि में बूथ पालकों की बैठक लेने से पहले वह करनाल में पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर शंखनाद किया जा चुका है। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देशभर में प्रवास कार्यक्रम चला रहे हैं। वह इसके तहत देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में रैली या जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की पहली रैली 29 जनवरी को सोनीपत के गोहाना में आयोजित की गई थी, जिसमें बारिश के कारण अमित शाह नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन उन्होंने फोन से कार्यकर्ताओं व जनसमूह को संदेश दिया था कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। साथ ही उन्होंने यह भी वादा किया था कि वह जल्द सोनीपत में आएंगे। अपने वादे को पूरा करने के लिए अमित शाह 14 फरवरी को सोनीपत में पहुंच रहे हैं। हालांकि वह इस बार यहां रैली नहीं करेंगे, लेकिन बूथ लेवल के पदाधिकारियों की बैठक जरूर लेंगे। बूथ पालकों की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व सोनीपत लोकसभा सांसद रमेश कौशिक के अलावा अनेक मंत्री व भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 1833 बूथ पालक बुलाए गए हैं।
बैठक की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रविवार शाम को सोनीपत के मुरथल विवि के सभागार में पहुंचे। उन्होंने वहां पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को करनाल में पुलिस विभाग और एक अन्य कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोनीपत मुरथल विवि में आयोजित कार्यक्रम में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह कदम विकास के नए दरवाजे खोलेगा। इस दौरान विधायक मोहन लाल बडौली, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक निर्मल चौधरी, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व मंत्री कविता जैन, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त, जींद से मुकेश गौड़ व राजू मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें