फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर डकैती डालने का आरोपी दोस्त की शादी में आया तो पुलिस ने दबोचा, साथियों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
डकैती के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव में शराब ठेकेदार और उसके कारिंदों पर हमला कर डकैती डालने के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के साथियों ने हमला कर दिया। आरोपी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस ने उसे काबू भी कर लिया। इसी बीच उसके साथियों ने पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने का भी प्रयास किया गया। पुलिस को आरोपी को गाड़ी में डालकर वहां से भागना पड़ा। पुलिस ने डकैती के आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस ने कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाने में नियुक्त एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शराब ठेके पर डकैती डालने का आरोपी गांव भठगांव निवासी अंजीत सिंह अपने गांव में दोस्त की शादी में आया हुआ है। पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने अंजीत सिंह को गिरफ्तार उसे लेकर जाने लगी। आरोप है कि गांव का बबली, नान्हा उर्फ कर्मबीर, आकाश व अन्य ने उसे ले जाने से रोक दिया। जब पुलिस टीम ने कहा कि आरोपी डकैती के मामले में नामजद है तो युवक बिफर गए और उन्होंने कहा कि शादी समारोह से इसे नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी की खिड़की खोलकर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि एएसआई जयवीर सिंह व अन्य ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने एएसआई की वर्दी को पकड़ लिया। पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की। इसी बीच एक युवक ने गाड़ी पर पत्थर मारने का प्रयास किया। बाद में अन्य लोग बीच बचाव को आ गए। इसी बीच पुलिस टीम आरोपी को गाड़ी में डालकर मौके से निकल गई। इसके बाद सदर थाना में एएसआई जयवीर सिंह के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई करने, जान से मारने की धमकी देने, आरोपी को पुलिस से छुड़वाने का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिसंबर में दर्ज किया गया था डकैती का मामला
सेक्टर-23 निवासी प्रवीन ने सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह 1 दिसंबर 2019 की रात को गांव भठगांव स्थित अपने शराब ठेके था। उसके साथ सेल्समैन रोहताश व चेतराम भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव भठगांव का अंजीत अपने साथ 10 अन्य युवकों को लेकर आया था। उन्होंने आते ही ठेके में घुसकर नकदी लूटने का प्रयास किया था। आरोप है कि अंजीत व उसके साथ आए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। उस पर किसी नुकीले तेजधार हथियार से कई वार किए थे। उनके शोर मचाने पर आरोपी उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

डकैती के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने के साथ ही मारने की धमकी दी गई। पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस वहां से निकल सकी। आरोपी को डकैती के मामले में रिमांड पर लिया गया है। उसके साथियों पर एक अन्य मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- जयवीर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें