फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर पशुपालक के मवेशी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव मल्हा माजरा-खेड़ी मनाजात के बीच रजवाहे के पास बकरी चराने गए पशुपालक पर हमला कर तीन बदमाश उसके हाथ-पैर बांधकर आठ बकरी, दो मेमने व मोबाइल फोन लूट ले गए। पशुपालक ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव असारा फिलहाल चंचल भट्ठा नाहरी निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार ईंट भराई का काम करता है। साथ ही वह बकरी पालन भी करते हैं। वह शुक्रवार दोपहर को अपनी आठ बकरी व दो मेमने लेकर उन्हें चराने के लिए गांव मल्हा माजरा-खेड़ी मनाजात के बीच रजवाहे के पास गया था। दोपहर करीब दो बजे तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने आते ही थप्पड़, लात-घुसे मारने शुरू कर दिए। बुरी तरह पीटने के बाद उन्होंने उसे नीचे गिरा दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद वह उसकी जेब से मोबाइल लूट ले गए। बाद में उसने बंधनमुक्त होकर देखा तो बदमाश उसकी बकरी व मेमने भी लूट ले गए थे। उसने परिजनों को अवगत कराया। तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हुई बकरी लूट व चोरी की वारदात
-8 अप्रैल को गांव सेवली में पशुपालक पर हमला कर व हाथ-पैर बांधकर 20 बकरी लूटी।
-6 अप्रैल को गांव जटौला के पशुपालक के 18 बकरे-बकरी व मेमने चोरी किए।
-17 अक्तूबर, 2021 में गांव जैनपुर में कार के अंदर तीन बकरियों को डाल ले गया चोर
-नवंबर 2018 में गोपालपुर के पशुपालक को बांधकर लुटेरे आईएमटी की दीवार के दूसरी तरफ फेंक 14 बकरी चोरी कर ले गए थे।
-मई 2019 में निजामपुर खुर्द के पशुपालक की 14 बकरियां कुंडल गांव से लूटी गई थी।
-जुलाई 2019 में जटौला के खेतों से गांव के गड़रिये की आंखों में धूल डालकर व कपड़ा बांधने के बाद उसकी 33 बकरी लूट ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें