फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचटेट देने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने लगाई हेल्प डेस्क

Thu, 02 Jul 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देने के लिए सोनीपत से बाहर अन्य जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की ओर से हेल्प डेस्क लगाई है। हेल्प डेस्क पर पंजीकरण प्रक्रिया के अनुसार विशेष रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
प्रदेशभर में 4 व 5 जुलाई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले अभ्यर्थियों से केवल सामान्य किराया ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे पर इंक्वायरी खिड़की पर हेल्प डेस्क शुरू की गई है। 4 व 5 जुलाई को सोनीपत से बाहर जाने वाले एचटेट अभ्यर्थियों को हेल्प डेस्क पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए उसी जिले तक विशेष रोडवेज बसों का संचालन किया जा सकेगा।
बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। वहीं, 5 जुलाई को सुबह के सत्र में 10 से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) और सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
रिजर्व में बसों का प्रबंध होगा, चालकों-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सोनीपत जिले से बाहर जाने वाले एचटेट अभ्यर्थियों की अचानक भीड़ होती है तो उसी दौरान अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रिजर्व बसों का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज चालक व परिचालकों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
एचटेट देने के लिए अन्य जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू की गई है। हेल्प डेस्क पर होने वाले पंजीकरण के आधार पर विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। अगर अचानक दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या आती है। उसके लिए रिजर्व बसों का प्रबंध किया जा रहा है। -सुरेंद्र दुग्गल, बस स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें