फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 07 Aug 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर बैठक के बाद नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को सोनीपत डिपो कार्यालय में बैठक की। डिपो प्रधान नवीन राणा ने इसकी अध्यक्षता की, जबकि डिपो उपप्रधान संजय कुमार ने संचालन किया।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान जयकुमार दहिया ने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। सोनीपत डिपो के कर्मचारियों ने संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया। राज्य प्रधान नरेंद्र विनोद ने सरकार की कर्मचारी विरोधी और निजीकरण नीतियों की आलोचना की। उन्होंने परिवहन मंत्री के साथ मांगपत्र पर हुई चर्चा की जानकारी साझा की। विनोद ने सरकार को समय रहते समस्याओं का समाधान करने को कहा। चेतावनी दी कि अन्यथा यूनियन आंदोलन का एलान करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कार्यवाहक प्रधान प्रवीण पुरखास ने कर्मचारियों से अधिक सदस्यता लेने का आह्वान किया। डिपो सचिव विजेंद्र दहिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें