फोटो 14: सोनीपत बस अड्डे पर नववर्ष पर कराए गए हवन में आहुति देते महाप्रबंधक संजय कुमार। स्रोत:
सोनीपत। बस अड्डा परिसर में मंगलवार को नववर्ष के मौके पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की तरफ से सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन करवाया गया। महाप्रबंधक संजय कुमार व अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आहुति डाली।
महाप्रबंधक ने कर्मचारियोंं को संदेश दिया कि कोहरे में जनता की सुरक्षा को देखते हुए बसों को निर्धारित गति पर चलाते हुए यात्रियों को सुरक्षित उनके स्थान पर पहुंचाए। यूनियन नेताओं ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
इसके बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रधान रामपत गोरड़, मनजीत पहल, संदीप कुमार, राकेश दहिया, प्रवीण, राजेश, देवीलाल, धर्मवीर, अजय, संजय, प्रदीप, राकेश भी मौजूद रहे। संवाद