फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज चालक-परिचालक पर हमला, दो आरोपी पकड़े

Wed, 08 Jul 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देहरादून से आ रही सोनीपत डिपो की रोडवेज बस के चालक व परिचालक पर यूपी के शामली में युवकों ने हमला कर दिया। यात्रियों के सूझबूझ से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि बस चालक संदीप व परिचालक अमित उत्तराखंड के देहरादून गए थे। वहां मंगलवार सुबह बारिश हो रही थी। इस दौरान शामली निवासी युवक देहरादून बस अड्डे से बस में सवार हो गया। आरोप है कि युवक महिला यात्रियों के सामने भीगे कपड़े बदलने लगा।
जब उसे पीछे जाकर कपड़े बदलने के लिए कहा गया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। चालक संदीप का आरोप है कि युवक ने रास्ते में अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। शामली पहुंचते ही तीन बाइकों पर सवार 8–10 युवक लाठी-डंडों और रॉड के साथ बस में घुस गए।
विज्ञापन

ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला कर दिया। हमले के बाद जब आरोपी भागने लगे तो बस में मौजूद यात्रियों ने दो युवकों को पकड़ लिया। चालक तुरंत बस लेकर सोनीपत पहुंचा जहां दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। मामला शामली का होने का चलते उन्हें वहां भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें