फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 7:30 बजे सोनीपत से रोहतक के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
फोटो: साेनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर से शाम पांच बजे के बाद रोहतक जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा रोडवेज ने शाम 7:30 बजे सोनीपत से रोहतक के लिए बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इससे रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य कार्यों के लिए रोहतक आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक शाम पांच बजे के बाद सोनीपत से रोहतक जाने वाले यात्रियों को मुख्य रूप से सहकारी समिति की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोडवेज की यह सेवा वर्ष 2018 से बंद थी।
यात्रियों की मांग को देखते हुए किया चालू
शाम के समय यात्रियों को रोहतक की ओर से जाने के लिए सरकारी बस सेवा न होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्हें सहकारी समिति की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। आसपास क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन


नौकरी पेशा व अन्य यात्रियाें की सुविधा को देखते हुए सोनीपत से रोहतक के लिए शाम 7:30 बजे रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। अब पासधारक नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी से राहत मिलेगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस सेवा को बहाल किया गया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश नसीयर, डीआई, सोनीपत रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें