फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ौली और मेयर ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में गांधी चौक के पास स्वच्छता अ​भियान के दौरान श्रमदान करते सार्वजनिक उपक्रम ब्यूर - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। गांधी जयंती पर शुक्रवार को सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली और मेयर राजीव जैन ने सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। दोनों ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने गांधी चौक से विश्वकर्मा चौक होते हुए फ्लाईओवर तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
साथ ही लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद मेयर ने आठ मरला स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जीवन को याद किया।
विज्ञापन

चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री तरुण देवीदास, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सुनीता और जिला स्वतंत्रता सेनानी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें