गांव बिलंदपुर खेड़ी से अपने ताऊ के साथ पैदल घर लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे को खेड़ी गुज्जर गांव के पास रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को उसके ताऊ ने गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए सोनीपत रेफर कर दिया। घायल बच्चे ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार्तिक दो भाइयों में छोटा था।
जानकारी के अनुसार खेड़ी गुज्जर गांव निवासी मंगतराम राम अपने 10 वर्षीय भतीजे कार्तिक से साथ बिलंदपुर गांव से अपने घर लौट रहा था। वह जब शाम को खेड़ी गुज्जर गांव के पास पहुंचे तो गन्नौर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस के चालक ने उसके भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।