फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 46.6 एमएम बारिश में सड़कों पर भरा पानी, निकासी ठप होने से बिगड़े हालात

Thu, 01 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा की सब्जी मंडी में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शिवरात्रि से पहले इंद्र देवता जिले में लोगों पर मेहरबान हुए। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। जिले में दर्ज की गई औसतन 46.6 एमएम बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन पानी निकासी व्यवस्था ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न मार्गों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। शनि मंदिर अंडरपास में करीब 10 फीट तक पानी भरने से शहर दो भागाें में बंटा रहा। सड़कों के अतिरिक्त बाजारों में दुकानों के अंदर और कई कॉलोनियों में घरों के अंदर पानी घुस गया। सरकारी कार्यालय भी जलभराव से बच नहीं पाए। सुबह साढ़े नौ बजे तक शनि मंदिर अंडरपास का पानी निकाला जा सका। नेशनल हाईवे-44 पर भी जगह-जगह पानी भरा था।
वीरवार सुबह आसमान बादलों से ढका रहा, लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई। रात को हुई बारिश से गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड सहित प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में करीब सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद भी दिन में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

खंड बारिश (एमएम में)

सोनीपत
60

गन्नौर
40

गोहाना
24

खरखौदा
48

खानपुर कलां
40

राई

68

नोट: बारिश का आंकड़ा वीरवार सुबह आठ बजे तक है।

धान उत्पादक किसानों को मिली राहत
बारिश ने खरीफ सीजन की फसलों को संजीवनी दी है। धान उत्पादक किसानों की चिंता दूर करने का काम किया है। जिन क्षेत्रों में अब तक धान रोपाई नहीं की गई थी, वहां धान रोपाई का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि कपास उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विभाग ने किसानों को कपास के खेत में पानी न भरा होने देने की सलाह दी है।
वर्जन
मानसून में पहली बार जिले में सभी जगह एक साथ बारिश हुई है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट आई है। कई दिनों से गर्मी व उमस का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली है। आगामी दो दिन तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
वर्जन

शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में भरे पानी की निकासी सुबह 10 बजे तक कर दी गई थी। ड्रेन नंबर छह के पास इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। पंपिंग स्टेशन पर बड़ी क्षमता की मोटर रखी जाएंगी। इसके बाद रेलवे अंडरब्रिज से पानी की निकासी जल्द सकेगी।
विज्ञापन


देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत

सोनीपत के खरखौदा की सब्जी मंडी में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें