फोटो : 25: गन्नौर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र सड़क पर डामर की परत डाल कर रिपेयरिंग कर रहे मजदूर। संव
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत एचएसआईआईडीसी ने शुरू कर दिया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों कर्मचारी, मजदूर और वाहन चालत आते-जाते हैं। भारी यातायात के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए थे। अब विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये का टेंडर जारी करने के साथ काम शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत होने से उनकी राह सुगम होगी। एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी के प्रधान नवीन कौशिक ने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। एचएसआईआईडीसी बड़ी के जेई अजीत कुंडू ने बताया कि एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।