फोटो 27: सोनीपत के सेक्टर-15 में ठेका प्रथा का पुतला जलाते संविदा बिजली कर्मी। स्रोत: संगठन
सोनीपत। बिजली निगम में ठेका खत्म होने के बाद हटाए गए संविदा कर्मियों का आंदोलन जारी है। उन्होंने वीरवार को भीमराव आंबेडकर पार्क से लेकर सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय तक सिर पर ठेका प्रथा की गठरी रखकर जुलूस निकालने के बाद उसका पुतला जलाया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ठेका प्रथा से प्रदेश का युवा वर्ग तंग हो चुका है। ठेका प्रथा से युवाओं का शोषण हो रहा है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से लगातार संविदा कर्मियों का शोषण कर रहा है। धरने को हरियाणा कर्मचारी रिटायर्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज, सुरेंद्र, प्रदीप, रामनिवास, अनिल, सुरेश, कर्मवीर, जोगिंद्र, राजबीर, सुरेश, जाेगेंद्र भी उपस्थित रहे।